Amit Dhawan, Feb 10 – Feb 12, 2022

Feb 10: Day 1 of my fast, day 717 of our chain.

जानी-मानी पत्रकार राणा अय्यूब को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में भोपाल पुलिस ने 24 साल के एक व्यक्ति को पकड़ा है।

सिद्धार्थ श्रीवास्तव नाम यह व्यक्ति 10वीं पास है, कपड़े की दुकान में काम करता है और जाली नाम से इंस्टाग्राम चलाता है।

सोच रहा हूं कि भोपाल जैसे खुले और शांत शहर में इतनी नफ़रत कहां से और कैसे आई।

फ़िर यही ख़्याल आता है कि नफ़रत की आग से भला कोई घर बचा भी है?😔 ✍️ Soumitra Roy sir

ChainFastingForPeace

FastingAgainstFascism

ResignAmitShah

FreeSanjivBhatt

ResignModi

Feb 11: Day 2 of my fast, day 718 of our chain.

देखिये अपनी नज़रों के सामने ढहती देश की अर्थव्यवस्था को। ये दिसंबर 2021 तक के आंकड़े हैं।

दिसंबर में औद्योगिक उत्पादन 0.4% रहा, जबकि मैन्युफैक्चरिंग 0.1% और घटा, क्योंकि बाजार में मांग नहीं है।

पूंजीगत सामानों का उत्पादन 4.6% कम हुआ और उपभोक्ता सामान के उत्पादन में 2.7% की गिरावट आई।

हमारे झुठलेन्द्र पीएम चुनावी राज्यों में इसे आर्थिक रिकवरी और विकास बता रहे हैं।

अगले 25 साल के अमृतकाल में अम्बानी-अडाणी में से कोई एक शायद दुनिया का सबसे अमीर बन जाये।

और आप सूडान के किसी भूखे, निढाल इंसान की तरह नोचे जाने के लिए गिद्धों का इंतज़ार करते मिलें। ✍️ Soumitra Roy

ChainFastingForPeace

FastingAgainstFascism

ResignAmitShah

FreeSanjivBhatt

ResignModi

Feb 12: Day 3 of my fast, day 719 of our chain.
देश के बैंकिंग इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला!

◆28 बैंकों को ABG शिपयार्ड ने लगाया 22,842 करोड़ का चूना ◆ कंपनी जहाज़ निर्माण का काम करती है. इसके शिपयार्ड गुजरात के दहेज और सूरत में स्थित हैं.सीबीआई ने आज ABG शिपयार्ड के निदेशकों पर 28 बैंकों से 22842 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला दर्ज़ किया है।

इस कंपनी का मालिक ऋषि अग्रवाल है।

यह विजय माल्या से भी बड़ी धोखाधड़ी का मामला है। ज़रा सोचकर देखिये कि मोदीराज में आपकी जमा पूंजी को किस तरह बेदर्दी से लूटा जा रहा है।

ChainFastingForPeace

FastingAgainstFascism

ResignAmitShah

FreeSanjivBhatt

ResignModi

Leave a comment